आगरालीक्स…आगरा के विजय नगर में बन रहा तीन मंजिला मकान सील. दो कॉलोनियों पर भी चला एडीए का बुलडोजर…
अवैध निर्माणों के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. सोमवार को एडीए ने 3 स्थानों पर अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की. विजय नगर में जहां तीन मंजिला मकान को सील किया गया तो वहीं लोहामंडी वार्ड में बन रही दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त किया.
हरीपर्वत वार्ड में राजू गुप्ता द्वारा 186 नॉर्थ विजय नगर में बनाए जा रहे तीन मंजिला मकान पर एडीए की टीदम ने सील लगा दी. यह कार्रवाई प्रभारी प्रवर्तन अनुराग चौधरी के नेतृत्व में की गई. सचल दस्ता के अलावा यहां पुलिस बल भी मौजूद रहा. यहां बिना अनुमति के निर्माण कराया जा रहा था जिस पर एडीए ने पूरे पसिर को सीलबंद कर दिया.

वहीं लोहामंडी वार्ड में बन रही दो अवैध कॉलोनियों पर भी एडीए का बुलडोजर चला. मौजा चौहटना में 5 बीघा जमीन पर कॉलोनी विकसित की जा रही थी जो कि बिना नक्शा पास थी. एडीए की टीम ने यहां पहुंचकर निर्माण कार्य को ध्वस्त करा. यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एंव विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 के तहत की गई. कार्रवाई के समय अभियंता मीनक्षी सिंह, अवर अभियंता धर्मवपीर सिंह बैंसला और सचल दस्ता मौजूद रहा. वहीं इसी वार्ड में बन रही दूसरी अवैध कॉलोनी भूदेवी महाविद्यालय के पास ध्वस्त की गई. यहां करीब 1.5 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी बनाई जा रही थी.