आगरालीक्स…आगरा में मनाया गया एकीकृत निक्षय दिवस. 6192 रोगियों को ओपीडी में दिया गया परामर्श. 288 की हुई स्क्रीनिंग…
आगरा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एकीकृत निक्षय दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कुल 6192 रोगियों को ओपीडी में परामर्श दिया गया तो वहीं 288 रोगियों की स्क्रीनिंग की गई. 227 मरीजों के टीबी जांच के लिए सैंपल भी लिए गए. इसके अलावा टीबी अस्पतालों के साथ ही जिले के सभी हेल्ड एंड वैलनेस सेंटरों, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पतालों में कुष्ठ, फाइलेरिया और कालाजार जैसी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई. इसके अलावा रोगियों को उपचार और परामर्श के बाद दवाओं का भी वितरण किया गया.

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीएल यादव के अनुसार आशाओं ने पहले डोर टू डोर भ्रमण कर मरीजों को चिन्हित किया और आज सभी को अस्पताल लाया गया. यहां मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग के बाद नमूने लिए गए. 7 विकलांग रोगियों का आरसीएस परीक्षण किया गया, जिनमें से 6 आरसीए रोगी मिले. कुल 34 कुष्ठ रोग के मरीजों की पुष्टि हुई.