आगरालीक्स….. आगरा में आज से कोरोना की बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। जानें कैसे और कहां लगेगी कोरोना वैक्सीन।

चीन सहित कई देशों में कोरोना संक्रमण फैलने पर बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। मगर, वैक्सीन न होने के कारण बूस्टर डोज नहीं लग रही थी। अब कोरोना वैक्सीन आ गई है, इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर गुरुवार से बूस्टर डोज लगेगी।
30 हजार डोज मिली
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि वैक्सीन की 30 हजार डोज मिल गई हैं, एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाई जाएगी। केंद्र पर पहुंचकर निशुल्क बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।
18 से अधिक उम्र के लोग लगवा सकते हैं बूस्टर डोज
वैक्सीन की बूस्टर डोज 18 से अधिक उम्र के लोग, जिन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाए नौ महीने हो चुके हैं वे बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। किसी भी केंद्र पर जाकर बूस्टर डोज लगवाई जा सकती है।