Saturday , 19 April 2025
Home आगरा Agra News: After 12 years in Agra, new executive body of Agarwal Mahasabha was constituted….#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: After 12 years in Agra, new executive body of Agarwal Mahasabha was constituted….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 12 साल बाद हुई अग्रवाल महासभा की नई कार्यकारिणी गठित, 28 संस्थापक सदस्यों ने ली शपथ. जानिए किसे मिला क्या पद

28 संस्थापक सदस्यों ने ली नई कार्यकारिणी में शपथ
12 वर्षों बाद अग्रवाल महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न हुआ। महासभा की नवीन कार्यकारिणी 2022-24 का शपथ ग्रहण अतिथिवन वॉटरवर्क्स चौराहा पर सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेश गोयल ने अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु गोयल, कोषाध्यक्ष दिनेश मित्तल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सरकारी चुनाव अधिकारी संगीता त्रिपाठी द्वारा विगत दिवस संस्था के विधिवत चुनाव सम्पन्न कराए गए थे। जिसके उपरान्त उप निबंधक चिट्स फण्ड आगरा द्वारा संस्था की 28 सदस्यीय कार्य समिति को प्रमाणित किया गया।

अतिथिवन में आयोजित कार्यक्रम में विगत 12 वर्षों के घटनाक्रम को सविस्तार बताते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने कहा कि समिति के सदस्यों द्वारा आज शपथ ग्रहण की गई। नई कार्यकारिणी के सदस्यों में सभी 28 सदस्य संस्थापक सदस्य हैं। संस्था का नवीनीकरण 2011 से लम्बित था, वह भी 2026 तक हो गया है। सरकार द्वारा सीज बैंक खातों का भी पुर्न संचालन प्रारम्भ कर दिया गया है। नवीन सदस्य व कालातीत सदस्यों का नियमितीकरण भी सत्येन्द्र की देखरेख में शुरु हो गया है। संस्था की आमसभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें कानूनी सलाहकार महेन्द्र बंसल एडवोकेट द्वारा प्रस्तावित अनेक संशोधनों को मंजूर करते हुए सर्वसम्मत्ति से पारित किया गया। अब कोई भी अग्रवाल संगठन महासभा के विशिष्ट आजीवन सदस्य का दर्जा प्राप्त कर सकेगा। वहीं नियमावली में दर्ज कार्यसमिति के कुल 40 पदों को भी बढ़ाकर 60 कर दिया गया है।

अध्यक्ष महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष की वित्तीय खर्चा सीमा में अप्रत्याशित इजाफा किया गया है। अनेक नए पद भी प्रारम्भ किए गए हैं। विगत 12 वर्षों से चली आ रही संवेधानिक लड़ाई में अडिग योद्धा के रूप में अपना योगदान देने वाले सुभाष गर्ग को उपाध्यक्ष कुलवन्त मित्तल को उपमहामंत्री, सत्येन्द्र अग्रवाल मंत्री, वीरेन्द्र जैन को प्रचार मंत्री, गजेन्द्र अग्रवाल एडवोकेट को पमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संस्था की भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए बताया कि मार्च माह में वृहद स्तर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। तब तक न्यूनतम 1100 सदस्यों को भी नियमित कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। विनोद अग्रवाल, दिनेश मित्तल, सुभाष गर्ग, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, सतेन्द्र अग्रवाल, कुलवन्त मित्तल, सरेश चंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Workshop on Food for Mental Health in Mental Health Carnival, Agra

आगरालीक्स…खाना खाते समय टीवी और मोबाइल से दूर रहेंगे तो भोजन का...

आगरा

Agra News: Special prayers were held in the churches of Agra on Good Friday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के गिरिजाघरों में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थनाएं हुईं. प्रभु ईसा...

आगरा

Agra News: Agra in the grip of severe heat, temperature reaches 42 degree Celsius…#agranews

आगरालीक्स…भीषण गर्मी की चपेट में आगरा, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा....

आगरा

Agra News: An initiative to empower women entrepreneurship, ‘She Will’ organization shared the secret of business success…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अपना नया बिजनेस स्टार्टअप शुरू करने वाली म​हिलाओं को दी...

error: Content is protected !!