Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra Investors summit 2023 : Rs 39038.92 crore proposal for investment from Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Investors summit 2023 : Rs 39038.92 crore proposal for investment from Agra #agra

181

आगरालीक्स …आगरा इन्वेस्टर्स समिट में 39038.92 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव, आगरा में नई इंडस्ट्री लगाने में कोई समस्या नहीं आएगी, युवाओं को मिलेगा रोजगार।

आगरा के होटल क्लार्क शिराज में सोमवार 23 जनवरी 2023 को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में आगरा की भागेदारी के लिए आगरा इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन एवं अप्रवासी भारतीय निवेश प्रोत्साहन नन्द गोपाल नन्दी ने कहा कि वे उद्योग मंत्री बाद में​ बने, पहले उद्योगपति बने, इसलिए वह उद्यमियों का दर्द जानते हैं। मा0 प्रधानमंत्री मोदी ने भय, भगदड़, भ्रम की राजनीति को केन्द्र में समाप्त कर भयमुक्त वातावरण दिया, प्रदेश में मा0 मुख्यमंत्री योगी ने उक्त कार्य किया। मा0 मुख्यमंत्री योगी जी ने रोड शो करके तथा मंत्री समूहों को विदेशों में भेंजकर करोड़ों का निवेश लाये। मुम्बई रोड शो कर 05 लाख करोड़, दिल्ली से 03 लाख करोड़, इलाहाबाद से 35 लाख करोड़ अब आगरा में 39 हजार करोड़ के प्रस्ताव आये हैं। उन्होंने कहा कि निवेशकों को उद्योग लगाने में सर्वाधिक परेशानी जमीन की उपलब्धता की रहती है, इस हेतु यू0पी0एस0आई0डी0ए0 द्वारा लैंड बैंक स्थापित कर 15 हजार एकड़ जमीन ली है, जिसका 10 प्रतिशत् आगरा में अधिकृत है, इसलिए उद्यमियों को जमीन सम्बन्धी कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए आगरा भौगोलिक एवं अन्य दृष्टिकोंण से सबसे अनुकूल है, यह दिल्ली-हाबडा़, दिल्ली-मुम्बई ट्रेन लाइन के बीच में स्थित है। उन्होंने कहा कि अब लाल फीताशाही की जगह सरकार लाल कारपेट उद्यमियों के लिए बिछाती है, अब विकास का रास्ता खेत खलिहान के साथ-साथ उद्योग व एम0एस0एम0ई0 से जाता है। उन्होंने कहा कि आई0एम0एफ0 की एक रिपोर्ट के अनुसार हम विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और 2034 तक 10 ट्रिलियन यू0एस0 डालर की इकॉनमी बनेगें। उन्होंने टीटीजेड सम्बन्धी अवरोधों पर कहा कि सुप्रीम कार्ट ने हाल ही में कुछ छूट प्रदान की है, वह उद्यमियों की किसी भी प्रकार की समस्याओं के निस्तारण हेतु हमेशा तत्पर हैं, कोई भी उद्यमी उनसे किसी भी समस्या हेतु मिल सकता है। एनजीटी, टीटीजेड व सुप्रीम कोर्ट को आगरा के उद्योगों के लिए शनि, राहू, केतु की संज्ञा दी और मुख्य अतिथि मा0 उद्योगमंत्री से कहा कि आगरा ने बहुत खोया है, यहां उद्योग स्थापित करने में अधिक गति की जरूरत है। उन्होंने लॉ एण्ड आर्डर की बात रखते हुए कहा कि अब जमीन व उद्योगपतियों का अपहरण नहीं होता, कोई गुण्डा टैक्स नहीं वसूल सकता, उन्होंने आगरा के लिए आई0टी0 आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने तथा आगरा में यमुना नदी पर बैराज बनाने हेतु मण्डलायुक्त महोदय से कार्यवाही प्रारम्भ कराने को कहा जिससे यहां भी यमुना रिवर फ्रन्ट को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।

इंडस्ट्री शुरू करने में नहीं आएगी कोई समस्या
कमिश्नर अमित गुप्ता ने कहा कि उद्यमियों को आश्वस्त किया कि वह अपना उद्योग स्थापित करें, उनको उद्योग स्थापित करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जायेगी, प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर उद्यमियों की सभी समस्याओं का समाधान करेगा। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से उद्योग बन्धु की बैठक में सभी शिकायतों का निस्तारण कराते हैं, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मण्डल स्तर पर फैसिलिटेशन काउन्सिल बनी है, जिसके अध्यक्ष के रूप में मैने 20 करोड़ तक के पेमेंट तथा एमएसएमई के सभी पुराने केस निस्तारित किये, अब कोई भी प्रस्ताव लम्बित नहीं है, फैसिलिटेशन काउन्सिल में आने वाले सभी मामलों पर तत्परता से कार्य होता है। उन्होंने जनपद मथुरा का एक उदाहरण देते हुए बताया कि फाइल को बिलम्बित करने पर उक्त अधिकारी के विरूद्ध जांच कर कड़ी कार्यवाही की गई, शासन स्तर पर अब कोई भी अधिकारी फाइल लटकाता है तो कड़ी कार्यवाही की जाती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!