आगरालीक्स…आगरा में किशोर कुमार और लता मंगेशकर के गीतों की सजी महफिल. आगरा सिंगर्स ग्रुप ने लगाए अपने नग्मों से चार चांद… देखें वीडियो
आगरा सिंगर्स ग्रुप द्वारा होटल ताज इन में एक शानदार संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। UP टूरिज़्म के पदाधिकारी गण जिनमें प्रमुख रहे विशाल श्रीवास्तव, प्रदीप टाम्टा रहे। उनके साथ कार्यक्रम के संस्थापक डा. आशीष त्रिपाठी, सुलभ कुलश्रेष्ठ, अजय मनचन्दा, अनुराग किशोर एवं अमृत सोलंकी के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसके बाद डा सन्जीव बोहरा, राजू सक्सेना, डा प्रदीप शर्मा, मणि शर्मा, डीएल अरोरा, शाहिद, रूपेश कुमार ने देशभक्ति के नग्मों के साथ साथ अन्य प्रसिध्द फिल्मी गीतों से कार्यक्रम को संगीतमय कर दिया। उसके बाद डा. रश्मि त्रिपाठी, ललिता करमचन्दानी, मधुकर चतुर्वेदी, अजय श्रीवास्तव, रूपेश कुमार, संगीतमा कत्याल, अरविंद बघेल, शिवानी कुलश्रेष्ठ ने अपने नग्मों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम के बाद विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष मे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।