आगरालीक्स… सफलता का दिन दूर हो सकता है लेकिन उसका आना अनिवार्य है। डॉ एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों को आत्मसात करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया गया।

सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती पर डॉ एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के डॉ बीआर आंबेडकर सभागार में संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष स्कवाडृन लीडर एके सिंह ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को राष्ट्र का महानायक बताते हुए उनके जीवन के कुछ अनजाने पहलुओं पर प्रकाश डाला| मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस आगरा विभाग के विभाग प्रचारक आंनद ने पराक्रम दिवस मनाने का हेतु समझाते हुए सभी से नेताजी के विचारों से सीख लेने की प्रेरणा दी| उन्होंने नेताजी के संघर्षों व उपलब्धियों से भी सभी को रूबरू कराया| कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ ए के गोयल सर ने सभी को स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रवल प्रताप सिंह ने किया| इस अवसर पश्चिम महानगर प्रचारक सचिन , विश्व प्रताप , दिलीप जी, विनीत सहित संस्थान के डीन, समस्त विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।