Friday , 7 February 2025
Home आगरा Video, Three Story building collapse in Agra : 4 year old girl serious, Women agitate, block city station road #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Video, Three Story building collapse in Agra : 4 year old girl serious, Women agitate, block city station road #agra

आगरालीक्स..(Video News).. लखनऊ के अलाया अपार्टमेंट के बाद आगरा में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, पांच लोग दबे, चार साल की बच्ची की हालत नाजुक। बिल्डिंग गिरने का प्रारंभिक कारण आया सामने। आक्रोश, जाम लगाया।

आगरा के सिटी स्टेशन रोड, घटिया आजम खां में तीन मंजिला बिल्डिंग में मुकेश शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार सुबह तेज आवाज के साथ तीन मंजिला बिल्डिंग भर भरा कर गिर गई, बिल्डिंग के मलबे में मुकेश शर्मा के परिवार के पांच लोग दब गए। बिल्डिंग के गिरने की तेज आवास सुनकर आस पास के मकानों से लोग बाहर निकल आए। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गए।


एक घंटे बाद मलबे से निकाली जा सकी चार साल की मासूम
स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम ने एक के बाद एक चार लोगों को बाहर निकाल लिया लेकिन मुकेश शर्मा की चार साल की नातिन को बाहर नहीं निकाला जा सका, दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया और करीब एक घंटे बाद चार साल की मासूम को मलबे से बाहर निकाल लिया गया। उसे एसएन में भर्ती कराया गया है, हालत नाजुक है।
धर्मशाला में चल रहे निर्माण कार्य से हादसा, जाम लगाया
स्थानीय लोगों का कहना है कि सिटी स्टेशन रोड पर सालों पुरानी बिल्डिंग हैं, इसमें लोग रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से धर्मशाला के निर्माण का कार्य चल रहा है, इसका विरोध भी किया गया लेकिन काम बंद नहीं किया। निर्माण कार्य के चलते ​पुरानी तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सिटी स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया है।

Related Articles

देश दुनियाबिगलीक्स

68 year old Kameshwar Chaupal who laid first stone of Shree Ram Temple Ayodhya passes away

नईदिल्लीलीक्स …अयोध्या के श्रीराम मंदिर के शिलान्यास की पहली ईंट रखने वाले...

बिगलीक्स

Agra News : MBBS & BDS Exam schedule release #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के  डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एमबीबीएस...

बिगलीक्स

Agra News : Heart problem increases in Agra#Agra

आगरालीक्स … आगरा में हार्ट की समस्या बढ़ी है। दिल को खून की...

आगरा

Obituaries of Agra on 7th February 2025 #Agra

आगरालीक्स …  आगरा में आज 7 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा और शोकसभा,...