लखनऊलीक्स… बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने आज प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाई। उऩ्होंने कहा है कि भारत हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है।
साधु संतों से आशीर्वाद पाने का मौका मिला
बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने संगम में डुबकी लगाने के बाद कहा कि उन्हें साधु संतों का आशीर्वाद पाने का मौका मिला है।
हिंदू राष्ट्र पर समाज और साधु-संत साथ में
एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है। समाज और साधु संत इसके साथ हैं।
बागेशश्वरधाम में भक्तों को मिलता है आशीर्वाद
उन्होंने अपनी शक्ति को लेकर कहा कि वह न तो जादू और न चमत्कार यह सिर्फ बाबा का आशीर्वाद है, जब बाबा का दरबार लगता है तो यह आशीर्वाद लोगों को मिलता है।