आगरालीक्स…खौफनाक, शादी के 8 दिन बाद ही पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, मौत. प्रेमी के साथ मिलकर दिया अंजाम..इसका कारण और भी चौंकाने वाला
यूपी के एटा जिले में खौफनाक मामला सामने आया है. यहां शादी के 8 दिन बाद ही पत्नी ने अपने पति को जिला जला कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस खौफनाक मामले का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस पुछताछ में पत्नी ने अपनी मर्जी के बिना शादी कराने पर इस वारदात को अंजाम देना बताया है.
23 जनवरी को हुई थी शादी
घटना थाना मलावन क्षेत्र के निगोह हसरपुर गांव की है. यहां रहने वाले दुष्यंत कुमार चौहान की शादी बीती 23 जनवरी को संजना के साथ हुई थी. बुधवार रात को दुष्यंत कुमार की जलाकर हत्या कर दी गई. सूचना पर पुलिस पहुंची तो पुलिस ने मृतक की पत्नी संजना और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया. पूछताछ में विवाहिता संजना ने बताया कि वह किसी और युवक से प्रेम करती थी जबकि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ एक अधेड़ व्यक्ति से कर दी गई. इसके चलते उसने अपने पति को मारने की यह योजना बनाई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया.

पति की थी दूसरी शादी, चार बच्चे भी थे
पुलिस के अनुसार मृतक दुष्यंत कुमार चौहान की यह दूसरी शादी थी. दुष्यंत की पहली शादी वर्ष 2013 में कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव सरावल की रहने वाली मांडवी के साथ हुई थी. दोनों के चार बच्चे हुए. इसमें बड़ी बेटी सौम्या 10 साल, छवि 7 साल, शौर्य 5 साल और वीर दो साल का है. परिजनों के अनुसार मांडवी ने मई 2022 में ही पारिवारिक कलह के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद अब गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल गांव खरसुलिया की रहने वाली संजना से 23 जनवरी को शादी करा दी थी. संजना पहली बार ससुराल आई थी और किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी.
मृतक दुष्यंत की बेटी सौम्या ने बताया कि बुधवार शाम को मां ने हम लोगों को नशीली दवा डालकर सब्जी खिला दी और इसके बाद दुष्यंत को भी नशीली दवा खिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद हत्या का षड्यंत्र रचा गया और प्रेमी के साथ मिलकर दुष्यंत को जिंदा जला दिया.