अलीगढ़लीक्स… अलीगढ़ नुमाइश जोरों पर चल रही है। इस बार वैष्णो देवी गुफा आकर्षण का केंद्र। ज्योतिका तंगड़ी पंजाबी फीमेल सिंगर नाइट आज। देखें गुफा का वीडियो।
वैष्णो देवी गुफा का टिकट पचास रुपये
अलीगढ़ की नुमाइश 22 फरवरी तक है। इस बार नुमाइश में बनाई गई वैष्णो देवी की गुफा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जहां पचास रुपये का टिकट रखा गया है, इसके टिकट के लिए लोगों की लाइन लग रही है।
मुक्ताकाश, कृष्णांजलि, कोहिनूर मंच पर हो रहे रंगारंग कार्यक्रम
इसके अलावा नुमाइश के मुक्ताकाश मंच, कृष्णांजलि और कोहिनूर मंच पर रंगारंग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आज रात ज्योतिका तंगड़ी पंजाबी फीमेल सिंगर नाइट होगी।
नुमाइश के कुछ बड़े कार्यक्रम
5 फरवरी को देशभक्ति नाइट
6 फरवरी को साधो बैण्ड
8 फरवरी को रेनुका पंवार, अजय हुड्डा हरियाणवी नाइट
9 फरवरी को सुधीर नरायन, कमाल खान गजल नाइट
10 फरवरी को पलक मुच्छल, पलाश मुच्छल बॉलीवुड फीमेल सिंगर
11 फरवरी को विश्वा सिंगर क्रेजी हूपर नाइट
12 फरवरी को माती बानी राजस्थानी नाइट
14 फरवरी को अशोक हाण्डे नाइट आवाज की दुनिया
16 फरवरी को असित त्रिपाठी बॉलीवुड मेल सिंगर
17 फरवरी को मिलिन्द गावा नाइट पंजाबी सिंगर
18 फरवरी को उस्मान मीर की सूफी नाइट