आगरालीक्स…ताजमहल पर कृति सेनन को गोद में उठाकर झूमा ‘शहजादा’. कार्तिक और कृति के साथ सेल्फी लेने को उमड़ी भीड़. देखें खूबसूरत फोटोज और वीडियो..
17 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म ‘शहजादा’ के प्रमोशन को आज चॉकलेटी अभिनेता कार्तिक आर्यन और खूबसूरत कृति सेनन आगरा पहुंची. उन्होंने फिल्म का प्रमोशन करने के लिए खूबसूरत स्मारक ताजमहल को चुना. यहां दोनों ने हजारों पर्यटकों के सामने ताजमहल का दीदार किया और प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचाए. दोनों कलाकारों को अपने सामने देखकर फैंस भी उत्साहित नजर आए और शहजादा…शहजादा की आवाजें लगाने लगे. ऐसे में कार्तिक आर्यन भी खूद को नहीं रोक सके और उन्होंने सैकड़ों फैंस के सामने ताजमहल पर कृति को गोद में उठाया और झूमने लगे.

तेलगू मूवी का रीमेक है शहजादा
शहजादा मूवी 12 फरवरी को रिलीज हो रही है. यह मूवी अल्लु अर्जुन की तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ की हिंदी रीमेक है। इस मूवी में प्रीतम ने संगीत दिया है. रोमांस और ड्रामा से भरपूर मूवी की शूटिंग, मुंबई के साथ दिल्ली में हुई है.
बच्चों की अदला बदली से जुड़ी कहानी
शहजादा मूवी बच्चों की अदला बदली से जुड़ी कहानी है. इसमें परेश रावल जो नौकर बने हैं वे चाहते हैं कि उनका बेटा अच्छे घर में पहले वे अपने मालिक से अपने बच्चे की अदला बदली कर देते हैं. इसी कहानी पर यह मूवी आधारित है. इसमें हंसी भी है तो रोमांस और ड्रामा भी.

