आगरालीक्स…आगरा के डीबीआरए यूनिवर्सिटी की बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम की विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने के लिए सात दिन का समय…
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी की बीए, बीएससी, बीकॉम तथा एमए, एमएससी, एमकॉम की विषयम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है. स्टूडेंट्स परीक्षा फार्म 10 फरवरी तक भर सकते हैं. छात्रों को सात दिन का समय दिया गया है. विवि द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार आवासीय संस्थानों/विभागों में अध्ययनरत स्नातक/परास्नातक विषम सेमेस्टर प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम एवं पुर्नपरीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अर्ह संबंधित अभ्यर्थी परीक्षा आवेदन विवि की वेबसाइट www.dbrau.org.in परकर सकते हैं.
- परीक्षा आवेदन पत्र पूरित करने की प्रारम्भ तिथि 4 फरवरी 2023
- छात्रों द्वारा परीक्षा आवेदन पूरित किए जाने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2023
- छात्रों द्वारा परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2023

कुलपति ने किया परीक्षा आवेदन पोर्टल का उद्घाटन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के आवासीय संस्थानों/विभागों में संचालित पाठ्यक्रमों की स्नातक/परास्नातक स्तर पर विषम सेमेस्टर की परीक्षायें फरवरी माह में कराने के लिए एवं संस्थानों/विभागों में संचालित पाठ्यक्रमों के परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से पूरित किये जाने के लिए आज शनिवार को कुलपति प्रो. आशु रानी द्वारा परीक्षा आवेदन पोर्टल का उदघाटन किया गया. इस पोर्टल निर्माण करने में प्रमुख रूप से प्रो. मनु प्रताप सिंह, प्रवेश समन्वयक डॉ. अमित सिंघल, इंजी. आलोक कटियार, प्रतिभा रश्मि, दीपक का विशेष सहयोग रहा, जिसकी कुलपति द्वारा सराहना की गयी और सभी को इसकी बधाई दी. इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में कुलसिचव डॉ विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ ओमप्रकाश, प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. संजय चौधरी, प्रो. मनोज उपाध्याय, प्रो. वीके सारस्वत, डॉ. अनिल गुप्ता आदि शिक्षक / अधिकारी उपस्थित रहें.