आगरालीक्स…‘उच्च शिक्षा नीति मंथन’ में आगरा विश्विद्यालय की सहभागिता. प्रदेश में उच्च शिक्षा की दिशा और दशा पर विचार मंथन किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार, टाइम्स ऑफ इंडिया और डेलॉयट ने लखनऊ में ‘उच्च शिक्षा सम्मेलन – उच्च शिक्षा नीति मंथन’ का आयोजन किया जिसका उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री. योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि बन उद्धघाटन किया।
इस कॉन्क्लेव में डॉ भीमराव आंबेडकर विश्विद्यालय आगरा के प्रतिकुलपति प्रोफ अजय तनेजा और डीन अकैडमिक प्रोफ संजीव कुमार शर्मा को सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ और उन्होंने विश्विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और प्रदेश को विशेष शिक्षा क्षेत्र स्थापित करने के दृष्टिकोण को साकार करना विषयों पर साथ ही उच्च शिक्षा की दिशा और दशा पर विचार मंथन किया गया।