आगरालीक्स…आगरा में होने जा रही है सर्जन्स की ‘वर्ल्डकॉन 2023’ इंटरनेशनल कांफ्रेंस. दुनियाभर के 1500 सर्जन्स लेंगे भाग….
बोदला स्थित एसआर पैलेस होटल में शनिवार को इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ कोलोप्रोक्टोलॉजी आगरा चैप्टर, एसएन मेडकिल कॉलेज एवं सोसाइटी ऑफ एंडोस्कोपिक एंड लैप्रोस्कोपिक सर्जन के तत्वावधान में होने वाली वर्ल्डकॉन 2023 के बारे में जानकारी दी गई. इस अवसर पर आयोजन समिति ने वर्ल्डकॉन का पोस्टर एवं सांईटिफिक एजेंडा का उद्घाटन किया.
संगठन सचिव और आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. अंकुर बंसल ने बताया कि यह एक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस है जिसमें पूरे देश व विदेश से लगभग 1500 सर्जन भाग ले रहे है. इस कांफ्रेंस में गुदा से संबंधति होने वाली बीमारी पाइल्स, भगन्दर, फिस्टुला एवं परेशानियों पर विश्व भर के विख्यात सर्जन चर्चा करेंगें एवं ऐसे मरीजो की निशल्क सर्जरी की कार्यशाला भी होगी. यह सम्मेलन 24 से 26 फरवरी तक कलाकृति सांस्कृतिक एवं कन्वेंशन सेंटर में होगा. डॉ सुनील शर्मा (एसोसएिशन ऑफ सर्जन ऑफ आगरा) के अध्यक्ष एवं डॉ. प्रशान्त गुप्ता (प्रिंसिपल, एस० एन० मेडीकल कॉलेज) ने बताया कि इस कांफ्रेंस में गुदा से संबंधति होने वाली बीमारी एवं परेशानियों पर विश्व भर के सर्जन चर्चा करेंगे.

डॉ. हिमांशु यादव (आयोजन अध्यक्ष) एवं डॉक्टर अनुभव गोयल (ट्रेजरर) और को-ऑर्गनाइजेशन सेक्रेटरी डॉक्टर करण आर रावत ने बताया कि इसमें कई देशों इराक, ईरान, नेपाल, बांगलादेश, श्रीलंका, इटली, फ्रांस के सर्जन भाग लेंगे. दुनिया भर के डॉक्टरों को नई तकनीक लेजर सर्जरी, एम०आई०पी०एच०. चिवाटे प्रोसिजर एवं रोबोटिक सर्जरी सिखाई जायेंगी एवं लाइव कार्यशाला में दिखाई जायेगी.