आगरालीक्स …..आगरा की एक दर्जन कॉलोनियों में चार दिन तक नहीं आएगी पीएनजी, पीएनजी की आपूर्ति ठप होने से 20 हजार लोग परेशान।

आगरा के शाहगंज, अलबतिया, दौरेठा की एक दर्जन कॉलोनियों में रविवार को पीएनजी की आपूर्ति नहीं हुई। पीएनजी की आपूर्ति न होने से घरों पर खाना बनाने में समस्या आएगी, लोगों ने पड़ोसियों और परिचितों से एलपीजी सिलेंडर लेकर खाना बनाया।
चार दिन तक ठप रहेगी आपूर्ति
ग्रीन गैस लिमिटेड के प्रवक्ता विनय भारद्वाज का मीडिया से कहना है फाल्ट हो गया है, इसलिए अभी इन क्षेत्रों में चार दिन तक पीएनजी की आपूर्ति नहीं होगी।