आगरालीक्स..आगरा में वैलेंटाइन डे मनाने का क्रेज युवाओं से ज्यादा उन लोगों में जो अपनी जवानी में वैलेंटाइन वीक नहीं मना सके, पहले दिन रोज डे पर गुलाब के भाव चढ़े। जानें वैलेंटाइन वीक का हर दिन केसे बनाएं खास।

वैलेंटाइन वीक रोज डे के साथ मंगलवार से शुरू हो गया। कॉलेजों से लेकर पार्क, रेस्टोरेंट और रूफ टॉप में युवाओं ने एक दूसरे को गुलाब देकर रोज डे मनाया। इस बार वैलेंटाइन वीक का क्रेज युवा पीढ़ी के साथ ही उन लोगों में भी दिखाई दे रहा है जो अपने समय में वैलेंटाइन वीक नहीं मना सके हैं। नौकरीपेशा लोगों ने भी रोज डे खूब मनाया।
गुलाब दिया, मैसेज भेजे
रोज डे पर गुलाब देकर प्यार का इजहार किया तो किसी ने मैसेज में गुलाब भेज दिए। दोपहर और शाम को बाजारों में भी भीड़ दिखाई दी और गुलाब भी खूब बिके।
100 रुपये तक बिका गुलाब
.वैलेंटाइन वीक की शुरुआत आज पहले दिन रोज डे के साथ हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी कपल्स एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार किया। मदिया कटरा, रावतपाड़ा, कारगिल पेट्रोल पंप स्थिति फूल की दुकानों पर शाम तक भीड़ रही।गुलाब का एक फूल बीस रुपये से 100 रुपये तक का बिक रहा था। गुलदस्ता पांच सौ रुपये तक था।कैफे मे भी भीड़ रही। वैलेंटाइन वीक के दौरान हर साल 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है
वैलेंटाइन वीक
7 फरवरी रोज डे
8 फरवरी प्रपोज डे
9 फरवरी चॉकलेट डे
10 फरवरी टेडी डे
11 फरवरी प्रॉमिस डे
12 फरवरी हग डे
13 फरवरी किस डे
14 फरवरी वैलेंटाइन डे