आगरालीक्स …..सीबीएसई ने 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्राइवेट छात्रों के लिए भी प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।

सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
सीबीएसई की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्र सीबीएसई की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। मगर, प्रवेश पत्र स्कूल की लॉग इन आईडी पर भेजे गए हैं। स्कूल द्वारा ही प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जाएंगे। प्रवेश पत्र को स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा सत्यापित किया जाएगा।