मथुरालीक्स… मथुरा के गांव भहाई में आज सुबह पुलिस की मौजूदगी में एक युवक ने अपनी पत्नी को गोली से उड़ा दिया। घटना के बाद युवक फरार हो गया।
आठ माह पूर्व प्रेमी संग चली गई थी पत्नी
गांव बहाई निवासी गंगा सिंह की पत्नी सोनिया (29वर्ष) आठ माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, दो माह पहले पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया था। सोनिया घर पति के पास आकर रहने लगी थी।
कहासुनी के बाद पत्नी ने बुलाई थी पुलिस
बताया गया है कि आज वैलेंटाइन-डे पर सोनिया और गंगा सिंह में कहासुनी हो गई। सोनिया ने पुलिस को बुला लिया।
कपड़े देने के बहाने कमरे में बुलाकर मारी गोली
पुलिस गांव में पहुंच कर सोनिया से बात करने लगी। इस बीच गंगा सिंह ने उसे अपने कपड़े देने के लिए अंदर से आवाज लगाई। सोनिया कपड़े देने के लिए अंदर गई। इसी दौरान गंगा सिंह ने सोनिया के माथे पर तमंचे से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस फायर की आवाज सुनकर घर के अंदर गई तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।