नईदिल्लीलीक्स… केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि चार राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों में होगी भाजपा की। शहरों के नाम बदलने और अडाणी पर भी दिया जवाब।
भाजपा की योजनाओं का जनता स्वागत करती है
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक इंटव्यू में कहा है कि राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। चारों राज्यों में भाजपा मजबूत है और हम चारों जगहों पर सरकार बनाएंगे। हमारी नई नई योजनाओं का जनता स्वागत करती है। मोदी जी ने जिस जगह से देश को जहां तक पहुंचाया है उसका जनता स्वागत करती है।
बहुत सोच समझकर बदले गए हैं शहरों के नाम
शहरों के नाम बदलने के सवाल के जवाब में कहा कि अगर हम इस देश की परंपरा को स्थापित करना चाहते हैं तो इसमें किसी को क्या आपत्ति हो सकती है। एक भी शहर ऐसा नहीं है जिसका पुराना नाम न हो और बदला है। इस पर बहुत सोच समझकर हमारी सरकारों ने फैसले लिए हैं और हर सरकार का ये विधायी अधिकार है।
सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है, बोलना ठीक नहीं
गौतम अडानी मामले पर गृहमंत्री ने कहा कि अभी सुप्रीम कोर्ट ने जिस एक केस का संज्ञान लिया हो, उस मामले में मेरा बोलना ठीक नहीं होगा लेकिन इसमें भाजपा के पास कुछ छिपाने को नहीं है और ना किसी बात से डरने की ज़रूरत है।