आगरालीक्स …आगरा में आज से एसटीएफ की निगरानी में यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा शुरू हो रही हैं। धारा 144 लागू।

आगरा में गुरुवार सुबह आठ से 11.15 बजे तक पहली पाली और दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक दूसरी पाली में परीक्षा शुरू हो जाएंगी। परीक्षा में 1.26 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 163 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है।
सीबीएसई की परीक्षा हुई शुरू
वहीं, बुधवार से सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन बहुत कम छात्रों ने परीक्षा दी। 20 फरवरी के बाद से मुख्य पेपर की परीक्षाएं होंगी और छात्रों की संख्या बढ़ेगी।