आगरालीक्स…ताजमहल पर बेहोश हुआ विदेशी पर्यटक. अचानक आया चक्कर और नीचे गिरा. सिर में आई चोट. स्ट्रैचर पर ले जाया गया..वीडियो देखें
ताजमहल पर शनिवार शाम को एक विदेशी पर्यटक अचानक बेहोश होकर नीचे जमीन पर गिर गया. उसके सिर में गंभीर चोट आ गई जिसके बाद वहां मौजूद सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें संभाला और स्ट्रेचर पर ले जाया गया. विदेशी पर्यटक पौलेंड का निवासी है और उसके साथ उसके साथी भी थे.

शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल पर शनिवार दोपहर के बाद से एंट्री फ्री कर दी गई. इस दौरान पर्यटकों का यहां काफी दबाव बढ़ गया. इसी बीच पौलेंड से आया एक विदेशी पर्यटकों का दल भी यहां पहुंंचा था. दल में शामिल जेन स्टानिसलॉ ताजमहल परिसर में घूमते समय अचानक चलते—चलते जमीन पर गिर गए. उनके साथी कुछ समझ पाते उससे पहले ही जेन स्टानिसलॉ बेहोश हो गए. नीचे गिरने से उनके सिर में चोट आ गई. इस पर उनके साथ आए लोगों ने मदद मांगने के लिए आवाज लगाई जिस पर वहां मौजूद सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें संभाला. पर्यटक की उम्र 60 वर्ष से अधिक बताई जा रही है.