आगरालीक्स… दर्दनाक…, आगरा में शादी वाले घर में गैस सिलेंडर में लगी आग, आग की लपटों में घिरी दो महिलाएं जिंदा जली, उन्हें बचाने आए लोग झुलसे।

आगरा की सुंदरवन कॉलोनी, सिकंदरा में मदन कुमार के बेटे की शादी थी, रविवार को लग्न का कार्यक्रम था। शाम को दाबत होनी थी, इसके लिए पास के ही खाली मकान में हलवाई लगाया था। हलवाई कैलाशी अपने साथ पूड़ी बेलने के लिए नगला बूढ़ी निवासी शीला और लीला को लेकर आया था, सुबह अचानक से सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। आग की लपटें बेकाबू हो गईं, शीला और लीला को चपेट में ले लिया।
जिंदा जली दो महिलाएं
आग की लपटों से घिरी शीला और लीला को बचाने के लिए हलवाई कैलाशी ने प्रयास किए लेकिन कुछ ही देर में आग की लपटें और तेज हो गईं, स्थानीय लोग चीख पुकार सुनकर वहां आए लेकिन तब तक शीला और लीला जिंदा जल चुकी थी, स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। आग में झुलसे हलवाई कैलाशी को अस्पताल में भर्ती कराया है।