आगरालीक्स… महाशिवरात्रि पर रात भर हुए अनुष्ठान, चारों पहर की आरती और अभिषेक। सुबह से मंदिर और घर-घर से भरा जा रहा खप्पर। भंडारे भी किए।
चारों पहर की आरती और अभिषेक हुए

शिवालयों में पूरी रात जागरण रहा। भगवान की चारों पहर की आरती के साथ विभिन्न अनुष्ठान किए गए। श्री कैलाश महादेव मंदिर मंदिर में रात 10 बजे महादेव का भांग से अभिषेक किया गया। 12 बजे महादेव का गन्ने से अभिषेक, रात दो बजे महादेव का गाय के दूध से अभिषेक और सुबह चार बजे गंगाजल से अभिषेक किया गया। सुबह खप्पर भरकर भरने के बाद भंडारा किया गया।
शिवालयों में उमड़ता रहा आस्था का सैलाब

बल्केश्वर महादेव मंदिर, श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर, राजेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, रावली महादेव मंदिर, गोकुलपुरा स्थित सोमेश्वर नाथ मंदिर, मंसादेवी स्थित शिव मंदिर, हटकेश्वर महादेव मंदिर, कदंबखंडी महादेव मंदिर, बेलनंगज स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में भी अनुष्ठान किये गए।
घर-घर से भरे गए खप्पर
बाबा भोलेनाथ का खप्पर भरने के लिए आज सुबह से ही घऱों में कढ़ी-चावल बनाए गए। बम भोले की आवाज पर आने वाले साधुओं के खप्पर भरे गए। शहर में कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया।