आगरालीक्स…. आगरा में आज ताजमहोत्सव में क्या क्या कार्यक्रम होंगे, जानें.

आगरा के शिल्पग्राम में 20 फरवरी से शुरू हुआ ताजमहोत्सव 2023 एक मार्च तक चलेगा। तीसरे दिन शिल्पग्राम में सचेत टंडन और परंपरा प्रस्तुति देंगे। ताजमहोत्सव में प्रवेश के लिए 50 रुपये एंट्री टिकट रखी गई है, स्कूल अपने छात्रों को लेकर जाते हैं तो 100 छात्रों के लिए 500 रुपये चार्ज रखा गया है। एंट्री टिकट से ही ताजमहोत्सव में प्रवेश मिलेगा। रेलवे की झांकी के साथ ही आईएमए द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
किस दिन किसका प्रोग्राम
22 फरवरी को सचेत टंडन और परंपरा
23 फरवरी को वारसी ब्रदर्स की कव्वाली
24 फरवरी को साधो बैंड
25 फरवरी को पवनदीप—अरुणिता की जोड़ी
26 फरवरी को वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम द्वारा कल्चरल फैशन शो
27 फरवरी को मैथिली ठाकुर
28 फरवरी को खेते खान
01 मार्च को हर्षदीप कौर
22 फरवरी के कार्यक्रम
सूरसदन
शाम छह बजे से संस्कार भारती द्वारा नाटक की प्रस्तुति
जोनल पार्क
शाम सात बजे से कमल कांत का गायन
रात आठ बजे से ओम शिव संस्था का लोक डांस
आईलव आगरा सेल्फी प्वाइंट
शाम छह बजे से मेलोडियस बैंड
शाम सात बजे प्रतीक सक्सेना द्वारा बॉलीवुड रिटो
सदर बाजार
सात बजे से कल्चरल प्रोग्राम