आगरालीक्स….. आगरा की हाईप्रोफाइल फैमिली का मामला। हनीमून पर पति ने गर्लफ्रेंड को किया वीडियो कॉल, मुकदमा दर्ज।

आगरा के थाना हरीपर्वत की पॉश कॉलोनी निवासी युवती ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है, युवती का कहना है कि 22 अप्रैल 2022 को हरीपर्वत क्षेत्र के युवक से शादी हुई थी, शादी समारोह फाइव स्टार होटल में हुआ था। शादी के बाद हनीमून के लिए पति पत्नी शिमला गए।
हनीमून पर गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल
युवती का आरोप है कि वे हनीमून पर शिमला गया, वहां उसका पति गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल कर बात करने लगा, पत्नी ने इसका विरोध किया तो मारपीट कर दी। होटल वालों ने उसे बचाया और होटल में ही दूसरे कमरे में युवती को ठहराया। परिवार को बचाने के लिए पंचायत भी हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। युवती के ससुर डॉक्टर हैं और पिता कारोबारी हैं।
50 लाख दहेज की मांग
युवती का आरोप है कि ससुरालीजन 50 लाख रुपये की दहेज की मांग कर रहे हैं, जिससे कनाडा में मकान खरीद सकें और कनाडा में ही वे बस जाएं, थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।