आगरालीक्स…आगरा में शराब की दुकानों की चेकिंग. पुलिस और आबकारी की टीमें एक साथ पहुंची निरीक्षण करने…
आगरा में अवैध शराब को लेकर पुलिस व आबकारी विभाग की टीमों ने शराब की दुकानों का निरीक्षण किया और यहां मौजूद शराब की चेकिंग की. होली से पहले आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान शुरू किया गया है. इसके अलावा जनता दरबार लगाकर होली त्योहार पर अवैध शराब के सेवन पर सतर्कता बरतने संबंधी निर्देश दिए गए हैं.

शासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी आगरा के निर्देशन में पुलिस व प्रशासन के साथ आबकारी निरीक्षकों सेक्टर 4, सेक्टर 5, सेक्टर 7 की संयुक्त टीम द्वारा थाना जगदीशपुरा में आहूत जनता दरबार में होली त्योहार पर अवैध शराब के सेवन पर सतर्कता बरतने संबंधी निर्देश दिया गया. इसके अलावा पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा थाना जगदीशपुरा व थाना शाहगंज में अवस्थित आबकारी दुकानों का सघन निरीक्षण किया.
पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने कई क्षेत्रों में मदिरा की दुकानों का निरीक्षण कर क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के बारे में भी की जानकारी. टीम ने बताया कि अवैध शराब बेचने बालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी और अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान निरंतर चलता रहेगा.