आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर पार्क में होली के बड़े आयोजनों पर रोक. पालीवाल पार्क के राजनीतिक होली मिलन समारोह के लिए भी आदेश जारी.
आगरा के बल्केश्वर पार्क में होली के बड़े आयोजनों पर रोक लगा दी गई है. इसको लेकर नगर निगम ने हाईकोर्ट के नियमों का हवाला भी दिया है. शहर की एक संस्था द्वारा यहां होली का बड़ा आयोजन किया जाना था जिस पर रोक लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है.इसके अलावा आगरा के पालीवाल पार्क में भी हर साल होने वाले राजनीतिक होली कार्यक्रम का आयोजन पार्क के अंदर नहीं होगा. इसका आयोजन जॉन्स लाइब्रेरी से यूनिवर्सिटी तक होगा जिसमें 34 स्टॉल्स लगाई जाएंगी.

बता दें कि बल्केश्वर पार्क में एक संस्था द्वारा होली पर बड़े आयोजन की तैयारी चल रही हे. इसको लेकर एक स्थानीय निवासी ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता और डीएम को प्रार्थना पत्र देकर पार्क की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन के पार्क में न होने की मांग की. नगर निगम ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराया कि बल्केश्वर स्थित बड़े पार्क में किसी भी प्रकार के आयोजन को लेकर अनुमति प्रदान न की जाए. इस मामले को लेकर नगर निगम नेथाना पुलिस को भी सूचना दी है.