आगरालीक्स…आगरा में ‘कान्हा ब्रज में होली खेलन आए, आज बिरज में होली रे रसिया…गीतों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई. भव्य काव्य पाठ के साथ परशुराम चौक पर हुई महाआरती
उत्तर भारत में पहली बार बने महर्षि भगवान परशुराम चौक पर ब्राहमण जन कल्याण समिति की ओर से होली महोत्सव मनाया गया ।जिसमें शाम 5:30 से कवि पंडित राम अवतार शर्मा,राजकुमार पथिक द्वारा कविताएं प्रस्तुत की गईं। कान्हा ब्रज में होली खेलन आए,, आज बिरज में होली रे रसिया गीतों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई।
परशुराम जी की आरती के मुख्य अथिति मदन मोहन सारस्वत ने कहा कि हम सभी को होली का उत्सव मिल जुल कर मनाना चाहिए।होली का त्योहार प्रेम का प्रतीक है व पेड़ो को कटने से बचाने के लिये हमें एक मोहल्ला एक होलिका जलानी चाहिये। कवि सम्मेलन के बाद कार्यक्रम स्थल पर घंटे घड़ियाल और शंख की ध्वनि के साथ भगवान परशुराम की महाआरती की गई। इस मौके पर आगंतुक कवि और अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। महाआरती के पश्चात ठंडाई के साथ सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के संयोजक महासचिव मनोज शर्मा ने सभी को सफल कार्यक्रम के लिए धन्यबाद दिया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा,संरक्षक जितेंद्र भारद्वाज,राजकुमार शर्मा,गिरिजाशंकर शर्मा,कुलदीप शर्मा,सोनू पंडित,पार्षद सुषमा जैन,राधा शर्मा,नकुल सारस्वत,अनिल मुदगल, सतीश शर्मा,नीरज शर्मा,राजू पाठक,अशोक गोश्वामी,राजू पाठक,बिल्ला पंडित,राजेन्द्र पराशर, गुड्डन भाई,बनवारी लाल शर्मा,दीपेश अग्रवाल,विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।