आगरालीक्स…आगरा में 3205 स्थानों पर जलेगी इस बार होली. 6 शोभायात्रा, एक दंगल और 6 मेले होंगे. आप खुद बताइए सबसे बड़ी होली कहां जलती है..
आगरा में होली को लेकर तैयारियां पूरी हैं. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी विभागों को निर्देश भी जारी किए हुए हैं. आगरा में इस बाद 3205 स्थलों पर होलिका दहन किया जाएगा. इसके अलावा 6 शोभायात्रा निकाली जाएंगी तो वहीं ताजगंज में होली पर एक बड़ा दंगल आयोजित होगा. होली पर आगरा में 6 बड़े मेले भी लग रहे हैं.

आगरा में होलिका दहन के लिए होली रख दी गई हैं. शहर के चौराहों से लेकर कॉलोनियों और मोहल्लों में होलिका दहन की तैयारियां कर ली गई हैं. सूखी लकड़ियों की पूरी की गई है. चौराहों पर बड़ी होली रखी जा रही हैं तो वहीं मोहल्लों और कॉलोनियों में भी छोटी मगर अच्छी होली रखी गई हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आगरा में होलिका दहन सात मार्च की शाम को होगा और आठ मार्च को होली खेली जाएगी. भद्रा काल का मुहूर्त 6 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 48 मिनट से शुरु होगा और 7 मार्च 2023 को सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा, इसलिए होलिका दहन सात मार्च को होगा. होलिका दहन सात मार्च को शाम छह बजकर 24 मिनट से रात आठ बजकर 51 मिनट तक शुभ मुहूर्त है.