आगरालीक्स…आगरा में बादल छाने के आसार. होली पर जानिए कैसा रहेगा मौसम और कितना रहेगा तापमान
आगरा में दिन में तेज धूप निकल रही है लेकिन शाम के समय तेज हवाओं के साथ बादल भी छा रहे हैं. आज भी कुछ ऐसा ही हुआ. दिन में तेज धूप निकली और शाम को बादल छाने लगे. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बादल छाने के आसार जताए हैं. तापमान अभी सामान्य है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार 7 मार्च को कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं लेकिन 8 मार्च यानी होली वाले दिन तेज धूप निकलेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. होली के बाद से सामान्यत: आसमान साफ रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी.