आगरालीक्स…..आगरा में आज होलिका दहन होगा, जानें शुभ मुहूर्त, 30 वर्ष बाद विशेष संयोग, शनि का कुंभ राशि में प्रवेश।

होली पर मंगलवार सुबह से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो रही है, दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े चार बजे तक राहूकाल रहेगा। इसलिए होली पूजन सात मार्च को सुबह से दोपहर तीन बजे तक ही कर सकते हैं। दोपहर तीन बजे के बाद होली पूजन न करें।
शाम 6.24 बजे से होलिका दहन
इस बार केदार, हंस, मालव्य, चतुष्चक्र और महाभाग्य पांच बड़े योग मिल रहे हैं। सात मार्च को शाम 6.24 बजे से होलिका दहन होगा, इसी समय सूर्यास्त होगा। होलिका दहन दो घंटे से अधिक रहेगा, 8.50 तक होलिकन दहन कर सकते हैं।