Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra H3N2 : Children & Senior citizen affected with H3N2. Infection increase due to weather change #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra H3N2 : Children & Senior citizen affected with H3N2. Infection increase due to weather change #agra

130

आगरालीक्स …..आगरा में भी एच3एन2 से संक्रमण फैल रहा है, एच3एन2 से हरियाणा और कर्नाटक में एक एक मौत,डॉक्टरों ने बताए एच3एन2 वायरस के लक्षण और बचाव के तरीके।

आगरा में पिछले एक महीने से वायरल संक्रमण फैल रहा है, इसमें तेज बुखार आने के साथ ही खांसी ठीक नहीं हो रही है। इस तरह के लक्षण आगरा में भी देखने को मिल रहे हैं। हालांकि आगरा में एच3एन2 वायरस की जांच के लिए बुखार के किसी भी मरीज के सैंपल नहीं भेजे गए हैं लेकिन जिस तरह से देश में संक्रमण फैल रहा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगरा में भी एच3एन2 से तेजी से संक्रमण फैल रहा है।
अभी बना रहेगा खतरा, तेजी से फैलता है एच3एन2
आगरा का मौसम भी बदल रहा है, मौसम में हो रहे बदलाव से एच3एन2 वायरल संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग एच3एन2 वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इस वायरस से संक्रमित होने पर तेज बुखार आ रहा है, बुखार से ठीक होने के बाद खांसी ठीक नहीं हो रही है। कमजोरी आ रही है।
ये है इलाज
एच3एन2 वायरल संक्रमण के लिए कोई एंटी वायरल दवा नहीं है। इसमें लक्षण के आधार पर इलाज किया जा रहा है, बुखार के लिए पैरासीटामोल दी जा रही है तो गले में खराश के लिए एंटी एलर्जिक दवाएं दी जा रही हैं। एंटीबायोटिक का सीमित इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। इस बार खांसी ठीक होने में एक महीने तक का समय लग रहा है।
ये हैं लक्षण
तेज बुखार
सर्दी जुकाम और गले में खराब
सीने में दर्द और खांसी ठीक न होना
उल्टी आना

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!