Sunday , 26 July 2026
Home एजुकेशन Agra University convocation 2016 : Medal list declared
एजुकेशनबिगलीक्स

Agra University convocation 2016 : Medal list declared

235

आगरालीक्स …आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के कान्वोकेशन की मेडल सूची में बदलाव किया गया है। किसी मिलेंगे मेडल, जानने के लिए क्किल करें
डॉ भीमराव अंबेडकर विवि का कान्वोकेशन 3 दिसंबर को होना है। आधी अधूरी तैयारी के बीच विवि द्वारा मेडल सूची जारी की गई। इसमें सर्वाधिक मेडल को लेकर विवाद खडा हो गया है। सबसे ज्यादा मेडल मेडिकल के छात्रों को मिलते हैं, लेकिन यह किसे मिलेंगे, इसे लेकर विवाद गर्माने लगा है। इसके साथ ही विवि के कान्वोकेशन का विरोध हो रहा है, मांग की जा रही है कि सभी छात्रों को मार्कशीट देने के बाद ही कान्वोकेशन होना चाहिए।
दीक्षा को ज्यादा मेडल, रईसा टंडन टॉपर
एसएन के एमबीबीएस 2011 बैच की दीक्षा अग्रवाल को सबसे ज्यादा मेडल मिलेंगे। जबकि 2011 बैच की रईसा टंडन अपने बैच की टॉपर है। रईसा टंडन के पिता और आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ जेएन टंडन ने विवि में शिकायत की है कि उनकी बेटी के चारों प्रोफेशनल का प्राप्तांक 1769 है, जबकि दीक्षा अग्रवाल का प्राप्तांक 1759 है, इसलिए सर्वाधिक मेडल रईसा टंडन को मिलने चाहिए, इसके बाद भी विवि के अधिकारियों ने उनकी बेटी के मेडल पर दीक्षा अग्रवाल का नाम लिख दिया है। इसके बाद विवि के अधिकारियों द्वारा मेडल सूची में बदलाव किया गया।
दीक्षा के सबसे ज्यादा मेडल
इसमें सबसे ज्यादा मेडल एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल की छात्रा दीक्षा अग्रवाल को मिलेंगे। अमर बाग, दयालबाग निवासी दीक्षा अग्रवाल के पिता अनिल कुमार अग्रवाल महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं और उनकी मां पूनम अग्रवाल हाउस वाइफ हैं। दीक्षा अग्रवाल ने बताया कि वह न्यूरोसर्जन बनना चाहती हैं जिससे गरीब और असहाय लोगों की मदद कर सकें। साथ ही यह बता सकें कि बेटी भी बेटों से किसी मायने में कम नहीं होती हैं।
दीक्षा अग्रवाल
हाईस्कूल – क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज
इंटरमीडिएट – क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज
एमबीबीएस – 2011 बैच एसएन मेडिकल कॉलेज

 

मेडल सूची के लिए क्लिक करें …

http://dbrau.org.in/attachment/Convocation-2016-Medal%20List_opt.pdf

 

 

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Cloudy sky forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में रविवार सुबह...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 26th July 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 26 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नीट पेपर...

बिगलीक्स

Agra News: CM Yogi takes a tough stance on Agra’s damaged and dug-up roads…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की खराब और खोदी गईं सड़कों पर सीएम योगी के सख्त...

बिगलीक्स

Agra News: Two students who went missing after school in Agra were found safe in Haridwar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दो छात्र स्कूल की छुट्टी होने के बाद बिना बताए...

error: Content is protected !!