आगरालीक्स ….आगरा में ब्रांडेड कंपनी का मिलावटी रिफाइंड बिक रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 800 किलोग्राम रिफाइंड जब्त किया है। शुक्रवार को शमसाबाद क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने छापा मारकर दो प्रतिष्ठानों से करीब आठ क्विंटल तेल जब्त किया।
शमसाबाद के सीताराम किराना स्टोर पर कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को एक कंपनी के कनस्तर मिले। इनसे लाइसेंस मांगा तो नहीं दिखा पाए। यहां सोयाबीन रिफाइंड तैयार कर कंपनी के पैकेट में भरकर बाजार में सप्लाई किया जाता है। 15 किलोग्राम के 24 कनस्तर तेल जब्त कर सैंपल लिए। इसके बाद शिवानी ट्रेडिंग कंपनी पर एक कंपनी के पैकेटों में खुद का तैयार रिफाइंड भरा जा रहा था। 29 कनस्तर तेल जब्त किया। जिला अभिहीत अधिकारी विनीत यादव ने बताया कि सीताराम किराना स्टोर और शिवानी ट्रेडिंग कंपनी के पैकेट में मिलावटी तेल भरकर बेच रहे थे।
Leave a comment