आगरालीक्स…आगरा में 5 दिन बारिश के आसार. धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना भी अधिक. जानें आज का तापमान और आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में मौसम फिर से बदलने लगा है. आज शाम से इसका असर दिखाई दिया जब अचानक बादल छा गए और तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार बन रहे हैं. गुरुवार से 5 दिन हर रोज बारिश, बादल छाने और तेज धूलभरी आंधी चलने की संभावना है. इसका असर तापमान पर होगा. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वही न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
| 15-Mar | 20.0 | 36.0 | Mainly clear sky becoming partly cloudy towards evening or night | |
| 16-Mar | 21.0 | 34.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm | |
| 17-Mar | 21.0 | 33.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm | |
| 18-Mar | 19.0 | 31.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm | |
| 19-Mar | 18.0 | 30.0 | Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm | |
| 20-Mar | 17.0 | 30.0 | Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |