आगरालीक्स…. आगरा के आगरा कैंट स्टेशन पर कार लेकर पहुंचा युवक, प्लेटफार्म पर चलाई कार और रील बनाई, रील वायरल होने के बाद मची खलबली। कराई जा रही जांच।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म पर कार चलाते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। प्लेटफार्म पर कार चलाते हुए युवक रील बना रहा है, यह वीडियो रात का बताया जा रहा है, वीडियो में पीछे ट्रेन भी दिखाई दे रही है, इससे लग रहा है कि वीडियो पूरी प्लानिंग के साथ बनाया गया। जिससे प्लेटफार्म के साथ ट्रेन भी दिखाई दे। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, प्लेटफार्म पर कार कैसे पहुंच गई, यह भी गंभीर मामला है।
दो दिन पहले वीडियो किया गया अपलोड
सोशल मीडिया पर यह वीडियो दो दिन पहले अपलोड किया गया है। वीडियो वायरल होने के साथ ही लोगों के कमेंट आ रहे हैं।
कराई जा रही जांच
आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का मीडिया से कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रहा है, जिससे पता चल सके कि कब और किस समय का यह वीडियो है।