आगरालीक्स…नेशनल चैंबर आगरा के चुनाव नतीजे घोषित. अनिल और मनोज बने उपाध्यक्ष तो कोषाध्यक्ष पर जीते योगेश जिंदल…
आगरा के नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. अग्रवन में दो उपाध्यक्षओं और कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अनिल अग्रवाल और मनोज बंसल उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं तो वहीं कोषाध्यक्ष पद पर योगेश जिंदल जीते हैं. सुकह साढ़े 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान चला जिसमें कुल 625 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया. अध्यक्ष पद के लिए राजेश गोयल को चुनाव समिति ने उनके निर्विरोध चुने जाने की औपचारिक घोषणा भी की.

उपाध्यक्ष पद पर अनिल अग्रवाल को जहां 426 वोट मिले तो वहीं मनोज बंसल को 377 वोट मिले. गोपाल खंडेलवाल को 217 और राजेंद्र गर्ग को 92 मत मिले. वहींल कोषाध्यक्ष पद पर अम्बा प्रसाद अग्रवाल और योगेश जिंदल के बीच जमकर मुकाबला चला. 10 मतों से योगेश जिंदल विजेता घोषित किए गए. उन्हें 307 वोट मिले तो वहीं अम्बा प्रसाद अग्रवाल को 297 वोट मिले. सुशील बंसल को 8 वोट मिले. चुनाव समिति के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल, को—चेयरमैन प्रदीप वाष्र्णेय, शांतिस्वरूप गोयल, महेंद्र सिंघल, योगेंद्र सिंघल, शलभ शर्मा ने मतदान प्रक्रिया पूरी कराई और परिणामों की घोषणा की. विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया.