आगरालीक्स…आगरा में एक कॉल सेंटर पर चल रहा था गलत काम. विदेशियों को बनाया जा रहा टारगेट. 7 अरेस्ट
आगरा के एक कॉल् सेंटर पर विदेशियों को ठगा जा रहा था. वह अमेरिकियों को सबसे अधिक निशाने बनाते थे और बिटक्वाइन में ठगी की रकम मंगाकर उनके साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया करते थे. पुलिस ने कॉल सेंटर से सात लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इस मामले में अमेरिकी दूतावास को भी जानकारी दी है. पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है.
ये है पूरा मामला
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक फर्जी कॉल सेंटर चलने की जानकारी पुलिस को मुखबिर से मिली. इस पर पुलिस ने शास्त्रीपुरम सेक्टर सी स्थित कॉल सेंटर पर पहुंची तो यहां सेंटर का मुख्य संचालक और 6 अन्य युवक डेस्कटॉप और मोबाइल पर काम करते हुए मिले. युवक कम्प्यूटर पर इंटरनेशनल यानी यूएस के मोबाइल नंबरों पर कानों में हेडफोन लगाकर एक साफ्टवेयर के जरिए कॉल कर रहे थे.

पुलिस ने इन सभी को अरेस्ट कर लिया. पूछताछ में युवकों ने बताया कि कॉल सेंटर संचालक अनुराग प्रताप है. उसने ही इन सभी को इसकी ट्रेनिंग दी थी. वह विदेशी नागरिकों की निजी जानकारी जुटाते थे और फिर उन्हें विश्वास में लेने के बाद खुद को उन्हीं देशों के नागरिक बनकर बात किया करते थे. लोन से संबंधित निजी जानकारी प्राप्त करके उसे कॉल सेंटर संचालक दे देते हैं. इसके बाद विदेशी नागरिकों को ठगने का काम किया जाता था. विदेशियों से सारी जानकारी जुटाकर विडक्वाइन के जरिए मनी ट्रांसफर कराते थे. पुलिस आरोपियों से अभी और पूछताछ कर रही है.