इंदौरलीक्स…जानवर हिंसक हो गए हैं। कुत्ते-बंदरों के बाद अब बिल्ली ने दो माह की एक मासूम बच्ची पर हमला कर मांस नोच लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के दमोह में हुई घटना

घटना दमोह की सुरेखा कालोनी की है। मृत बालिका के पिता नीलेश खरे ने बताया कि 16 जनवरी को उनके यहां दो जुड़वा बेटियां हुई थी, जिसमें एक बेटी का नाम शिवांशी है, जो अपनी दूसरी बहन के साथ पलंग पर सो रही थी और वह पूजा कर रहे थे। बच्चियों की मां बाथरूम में थी और मौसी हाथ धोने गई थी।
बिल्ली ने बच्ची के सिर का मां नोंचा
इसी दौरान एक बिल्ली कमरे में आ गई और उसने बेटी शिवांशी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे सिर के ऊपरी हिस्से का काफी मांस निकल आया। बेटी जोर से चिल्लाई तो वह कमरे में पहुंचे, जहां बेटी खून से लहूलुहान थी और बिल्ली पलंग पर बैठी थी।
अस्पताल में तोड़ा दम
उन्होंने बिल्ली को भगाया और परिजनों के साथ बेटी को जिला अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया
सागर नाका चौकी प्रभारी ने बताया कि बिल्ली के हमले से ढाई माह की मासूम बच्ची की मौत हुई है। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना में लिया है।