Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Foundation of 270 crore shoe business laid in Shoe-Tech Agra…#agranews
आगराबिजनेस

Agra News: Foundation of 270 crore shoe business laid in Shoe-Tech Agra…#agranews

381

आगरालीकस…आगरा में रखी गई 270 करोड़ के जूता कारोबार की बुनियाद. शू—टेक आगरा में 7422 विजिटर्स ने बनाया इसे ऐतिहासिक. जानिए क्या कहते हैं जूता कारोबारी

फुटवियर कम्पोनेंट्स की रचनात्मकता दुनियां, किस तरह भारतीय जूता अपनी नवीनतम तकनीक और क्वालिटी के दम पर वर्ल्ड लीडर बनाने की रह में आगे बढ़ रहा है कुछ ऐसी उत्साहजनक बातों के बीच कारोबारी बुनियाद के ऐतिहासिक आंकड़े माहौल ऐसा मानो जूता इंडस्ट्री आगरा की जमीं से औद्योगिक क्रांति का सिरमौर बनने जा रही है। इफ्कोमा एफमेक, सीएलई के सहयोग से होटल मधु रिसोर्ट्स में आयोजित ‘शू टेक आगरा’ के 54वें संस्करण के दूसरे अंतिम दिन आयोजकों की ओर से मेले से जुड़े आंकड़े जब सामने आये तो जूता उद्योग के आने वाले दिनों में पंख फैला कर उड़ने के संकेत साफ दिखाई दिए। एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार निर्यात के जिस लक्ष्य को लेकर चल रही रही है आज उसे भारत महज अचीव ही नहीं हुआ बल्कि इसको इंडस्ट्री ने कई गुना आगे बढ़ाते हुए खुद को वर्ल्ड लीडर सावित करने का प्रयास किया है ज्ञात हो कि इस दो दिवसीय एग्जीबिशन में लगभग 270 करोड़ के कारोबार की बुनियाद रखी गई जो निश्चित रूप से तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था की ओर इशारा है।

शाम तक आते रहे विजिटर्स
दूसरे अंतिम दिन सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार विज़िटर्स का आना जारी रहा, न सिर्फ फैक्ट्री ऑनर्स ने इस आयोजन में सिरकत की वल्कि भविष्य की उद्यमियों ने भी इस एग्जिविशन में हिस्सा लिया। ऐसा लग रहा था इस आयोजन में सहभागिता के मौके को इंडस्ट्री से जुड़ा कोई भी कारोबारी चूकना नहीं चाहता था।

आकंड़ों ने शू-टेक आगरा को बनाया यूपी का मिनी इन्वेस्टर समिट
यूपी इन्वेस्टर समिट ने प्रदेश में कारोबारी माहौल पैदा किया है इसी का परिणाम है कि शू-टेक आगरा मिनी यूपी इन्वेस्टर समिट के रूप में पहचाना जा रहा है दो दिवसीय एग्जिविशन में जिसप्रकार से कारोबार को लेकर लोगों की बीच उत्साह दिखाई दिया उसने इस बात को स्पष्ट किया कि भारत का फुटवियर कारोबार स्वर्णिम युग की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा है

  • संजय गुप्ता, अध्यक्ष, इफ्कोमा

दुनिया के बाजार में मजबूती के साथ खड़े होने दिया हौसला
इस आयोजन में वास्तविक वायर-सेलर का समागम देखने को मिला, शू टेक आगरा फुटवियर कम्पोनेंट्स इंडस्ट्री के लिए की गई पहल है अपने ऐतिहासिक सफलता के पड़ाव पर है। यह आयोजन न सिर्फ लोगों को उद्योग लगाने के अवसर देकर गया वल्कि नवनीतम तकनीक से उनको अपडेट करके उनको दुनिया के बाजार में मजबूती के साथ खड़े होने का हौसला देकर गया है

  • दीपक मानचंद, महासचिव, इफ्कोमा

दिखी अर्थव्यवस्था की बढ़ती रफ़्तार
यह सच है कि ऐसे आयोजन में सीधेतौर पर खरीददारी नहीं होती है लेकिन कारोबारी अनुबंध एक बड़ी फिगर को जरूर सामने ला रहे हैं, हम उत्साहित हैं कि शू-टेक आगरा में दो दिनों में लगभग 270 करोड़ के कारोबार की बुनियाद रखी गई जो निश्चित रूप से तेजी से भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था रफ़्तार की ओर इशारा है।

  • शरद कान्त वर्मा, कार्यकारी निदेशक, इफ्कोमा

इस प्रकार के आयोजन कारोबार को देते हैं नया बूम
एक छत के निचे जिस प्रकार से देश और दुनिया की नवीनतम तकनीक से से खुद को जागरूक का अवसर शू टेक आगरा ने दिया है उसे कम्पोनेंट्स के साथ साथ फुटवियर इंडस्ट्री के लिए वरदान कह सकते हैं इस प्रकार की आयोजन कारोबार को नया बूम देने का काम करते हैं मुझे लगता है इस प्रकार की आयोजन लगातार होते रहने चाहिए।

  • कुलदीप सिंह कोहली, अध्यक्ष, एफएएफएम

आकड़े जो आये सामने
कुल एग्जीबिटर्स -82
विजिटर्स की सहभगिता – 7422
रजिस्टर्ड बिजिनेस विजिटर्स – 4379
प्रदेशों की सहभगिता – 17
जिलों की सहभगिता – 94
कुल संभावित कारोबार लगभग – 270 करोड़ रूपये

आयोजन में इस संस्थाओं की रही अहम भूमिका
• आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक)
• काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (सीएलई)
• फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट (एफडीडीआई)
• सेंट्रल फुटवियर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (सीफटीआई)
• कॉर्पोरेट काउंसिल फॉर लीडरशिप एन्ड अवेयरनेस (सीसीएलए)
• इंडियन शू फेडरेशन
• आगरा शू मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन
• फैटर्निटी ऑफ आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स

मुख्य रूप से हुए शामिल
इस दौरान इफ्कोमा के अध्यक्ष संजय गुप्ता, महासचिव दीपक मंनचदा, कुलदीप सिंह कोहली, ओपिंदर सिंह लवली, प्रदीप वासन, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा आदि एग्जिविशन में ख़ास तौर से शामिल हुए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

error: Content is protected !!