आगरालीक्स …आगरा में दवा कंपनी में मैनेजर की पत्नी से बाइकर्स गैंग ने पर्स लूटा, दिनदहाड़े न्यू आगरा की घटना। न्यू आगरा में अराजतक तत्वों के जमावड़े का वीडियो हुआ था वायरल।

आगरा के जज कंपाउंड निवासी आशीष सेन दवा कंपनी में एरिया मैनेजर है, रविवार को आशीष की पत्नी अनीता और देवरानी सपना बाजार जाने के लिए घर से निकली। वे आॅटो से भगवान टाॅकीज आई। दोपहर करीब तीन बजे वे भगवान टाॅकीज से न्यू आगरा की तरफ जा रहीं थी। पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए, उनके हाथ पर झपटटा मारा, वे कुछ समझ पाती तक तब बाइक सवार बदमाश पर्स लूट कर भाग गए।
शोर मचाया लेकिन बदमाश नहीं पकड़े जा सके
बाइकर्स गैंग के पर्स लूटने पर अनीता ने शोर मचाया, स्थानीय लोग आ गए लेकिन तब तक बाइक की स्पीड तेज कर बदमाश फरार हो गए। बगल में ही थाना है, पुलिस भी आ गई, सीसीटीवी चेक किए गए लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई पता चला है थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
न्यू आगरा में रहता है अराजक तत्वों का जमावड़ा
अभी कुछ दिन पहले न्यू आगरा का एक वीडियो वायरल हुआ था, इसमे ंवीडियो बनाने वाला कह रहा था कि रात भर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, रोड पर ही शराब पीते हैं और छेड़खानी करते हैं लेकिन इन्हें कोई रोकता नहीं है।