नईदिल्लीलीक्स.. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र को प्लेटफॉर्म पर फॉलो करना शुरू किया, जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप का नाम नहीं।
मस्क सिर्फ 194 लोगों को फॉलो करते हैं

ट्विटर पर मस्क को करीब 134.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके मुकाबले मस्क सिर्फ 194 लोगों को फॉलो करते हैं, जिसमें अब पीएम मोदी का नाम भी जुड़ गया।
बाइडन और ट्रंप को नहीं करते फॉलो
बड़ी बात यह भी है कि मस्क अपने ही देश के राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ट्विटर पर फॉलो नहीं करते हैं। इससे पहले एलन मस्क ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले शख्स बने थे।
मस्क के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स
193 बिलियन डॉलर से अधिक संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क इसी महीने दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले शख्स बने थे। 51 वर्षीय एलन मस्क ने फॉलोअर्स के मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी पीछे छोड़ दिया था।