आगरालीक्स….. आगरा में मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी और पार्षदों की घोषणा आज हो सकती है, सपा में भी आज प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। बसपा की भी सूची तैयार।

मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पर सभी की नजर टिकी हुई हैं, 1989 में नगर निगम का गठन हुआ था उसके बाद से लगातार भाजपा प्रत्याशी की मेयर का चुनाव जीत रहे हैं। मेयर पद के दावेदारों का पैनल शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पहुंचा, वहां चर्चा हुई। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में पहले चरण में होने जा रहे 10 नगर निगमों के मेयर पद के प्रत्याशियों पर चर्चा हुई। इसमें तय किए गए मेयर पद के प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय समिति को भेजे जाएंगे, वहां से सहमति मिलने के बाद शनिवार को भाजपा के मेयर पद और पार्षदों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा सकती है।
सपा में आज घोषित हो सकते हैं प्रत्याशी
इसी तरह से सपा में भी मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है। आज प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। दोपहर में नामों की घोषणा होने की संभावना है।
बसपा की सूची हुई तैयार
बसपा में भी मेयर और पार्षदों की सूची तैयार हो गई है। मगर, बसपा मेयर प्रत्याशी भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही करेगी। रविवार को प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं।