आगरालीक्स…आगरा का सिपाही होटल में ठहरी मुंबई की युवती के कमरे में घुस गया. कमरे में घुसते ही कर दिया ये काम कि सिपाही को किया गया अरेस्ट…
आगरा रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही को हिरासत में लिया गया है. मुंबई की एक युवती ने सिपाही के खिलाफ होटल में उसके कमरे में घुसकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है. युवती ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही को अरेस्ट कर लिया.

कासगंज के सोरोंजी का मामला
मुंबई की रहने वाली एक युवती अपने परिजनों के साथ सोरोंजी में लहरा रोड पर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को यहां आई थी. वह कासगंज गेट स्थित होटल श्रीजी में अपने परिजनों के साथ ठहरी हुई थी. इसी होटल के एक कमरे में आगरा रिजर्व पुलिस लाइन का सिपाही कुलदीप सिंह भी रुका हुआ था. वह यहां स्पोटर्स स्टेडियम में पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आया था.
युवती का आरोप है कि रात में सिपाही बार—बार उसके रूम का दरवाजा खटखटा रहा था. उसने जब दरवाजा खोला तो सिपाही ने उसके साथ अश्लील हरकतें की. युवती ने इस पर शोर मचाया तो वहां अन्य लोग आ गए. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आरोपी सिपाही कुलदीप सिंह को हिरासत में लिया और उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया है. युवती ने सिपाही कुलदीप के खिलाफ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है और इसमें होटल संचालक के खिलाफ भी अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है. पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और होटल संचालक की भूमिका के बारे में जांच की जा रही है.