आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी के बीच बारिश के आसार. तीन दिन बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना…जानिए मौसम का अपडेट
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान हर दिन बढ़ रहा है. दिन में धूप का तेज इतना अधिक है जैसे मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हों. दोपहर में स्कूल से लौटने वाले बच्चे सबसे अधिक गर्मी से परेशान हैं. सुबह से ही सूरज की चमक बिखरना शुरू हो जाती है और दिन निकलने के साथ ही ये बढ़ती रहती है. आगरा में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में तीन दिन बारिश की संभावना है. 18 अप्रैल तक तो आसमान साफ रहेगा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा लेकिन इसके बाद तीन दिन यानी 19, 20 और 21 अप्रैल को आगरा में बादल छाने, बारिश होने और तेज हवाएं चलने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं. बारिश के कारण तापमान में भी कमी आएगी जिससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
| 16-Apr | 23.0 | 42.0 | Mainly clear sky becoming partly cloudy towards afternoon or evening | |
| 17-Apr | 23.0 | 41.0 | Mainly Clear sky | |
| 18-Apr | 24.0 | 40.0 | Mainly Clear sky | |
| 19-Apr | 24.0 | 37.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
| 20-Apr | 25.0 | 38.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm | |
| 21-Apr | 25.0 | 38.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |