आगरालीक्स…आगरा में सपा ने 6 घंटे बाद ही बदला मेयर के लिए घोषित प्रत्याशी. ललिता जाटव के स्थान पर अब मेयर पद के लिए घोषित किया ये नाम…
आगरा में समाजवादी पार्टी ने छह घंटे पहले मेयर पद के लिए घोषित प्रत्याशी को बदल दिया है. साढ़े चार बजे समाजवादी पार्टी के लखनऊ हाईकमान से प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई थी जिसमें आगरा नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए ललिता जाटव को प्रत्याशी घोषित किया गया था लेकिन इस घोषणा के छह घंटे बाद लगभग रात सवा 10 बजे ही समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी को बदल दिया है.

लखनऊ हाई कमान द्वारा शनिवार रात को आगरा नगर निगम से ललिता जाटव के स्थान पर अब जूही प्रकाश जाटव को मेयर पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया. जूही प्रकाश जाटव रुई की मंडी शाहगंज की रहने वाली हैं और इनहोंने एमबीए किया है.
पहली लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने महापौर पद के लिए बरेली से संजीव सक्सेना, मथुरा से पं. तुलशी राम शर्मा, वाराणसी से ओपी सिंह, आगरा से ललिता जाटव, अलीगढ़ से पूर्व विधायक जमीन उल्ला और गाजियाबाद से नीलम गर्ग को प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन रात को आगरा नगर निगम के मेयर प्रत्याशी को बदल दिया गया.