आगरालीक्स …आगरा में दद्रनाक हादसा, स्कूल बस ने मासूम को चपेट में लिया, मासूम काफी दूर तक बस में फंसने से घसीटता रहा, मौत, ड्राइवर भागा।

आगरा के बटेश्वर बाह में मंगलवार की सुबह बीएस शिक्षा निकेतन की बस बच्चों को लेने के लिए जा रही थी। बस तेज स्पीड में थी, रास्ते में दो साल के बेटे रुस्तम को लेकर महिला जा रही थी। स्कूल बस ने मासूम को चपेट में ले लिया।
काफी दूर तक घसीटता गया शव
मासूम बस में फंस गया, काफी दूर तक मासूम का शव बस में फंसा रहा, कुछ दूर चलने के बाद ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। वह बस से कूद कर जंगल की तरफ भाग गया। मासूम के चीथड़े उड़ गए।
आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़
आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी , घटना से लोगों में आक्रोश है। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा का कहना है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।