आगरालीक्स आगरा के बीकानेरवाला रेस्टोरेंट की किचन की चिमनी से निकली चिंगारी, धुआं भरने से ग्राहक बाहर की तरफ भागे, दमकल कर्मियों और कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे पर सर्विस रोड पर बिल्डिंग में भूतल पर बीकानेरवाला रेस्टोरेंट है और दूसरे, तीसरे तल पर कोचिंग और कार्यालय हैं। गुरुवार दोपहर 2.30 बजे रेस्टोरेंट के पीछे की तरफ बनी किचन में खाना बन रहा था इसी दौरान चिमनी से चिंगारी उठने पर आग लग गई, देखते ही देखते किचन में काला धुआं भर गया।
बाहर निकल आए ग्राहक
जिस समय आग लगी, वहां लोग खाना खा रहे थे। काला धुआं देख लोग बाहर निकल आए, रेस्टोरेंट के आस पास के कार्यालय से भी लोग बाहर आ गए। कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुट गए इसी दौरान दमकल कर्मी भी पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। फायर स्टेशन आफिसर संजय प्लेस सोमदत्त सोनकर के अनुसार, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।