आगरालीक्स ….आगरा में पर्यटकों को परेशानी न हो, इसके लिए रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताज सिटी ने लाल किले के लिए तीन व्हीलचेयर दी हैं।

ये तीन व्हीलचेयर आगरा की तीनों मुख्य स्मारकों ताज महल, किला व फतेहपुर सीकरी पर पर्यटकों के लिए दी गई हैं। शारीरिक रूप से असमर्थ पर्यटक जिनको चलने में दिक्कत होती है वह व्हीलचेयर की सहायता से इमारतों का ठीक से भ्रमण कर सकेंगे। रोटरी क्लब द्वारा अन्य सामाजिक संस्थाओं, दिव्यांगों, अस्पतालों एवं रेलवे स्टेशन पर जरूरत को ध्यान में रखते हुए व्हीलचेयर वितरित की है, पुरातत्व विभाग के उप अधीक्षक सुनीता तेवतिया मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष अमरीश पटेल का कहना है कि क्लब द्वारा किले के सामने सुराना के सहयोग से नगला हर शुभ में न संचालित स्कूल व किले के सामने पूर्व में सुलभ शौचालय का निर्माण भी कराया गया था, पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. डीवी शर्मा , अध्यक्ष समीर राना, क्लब सचिव धीरज गोयल, डिस्ट्रिक्ट चेयर ग्रीटिंग्स संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष शशि शिरोमणि, अर्चना यादव, राजकुमार सुराणा, मोतीलाल जैन, समीर माथुर डॉक्टर अमोल शिरोमणि, अर्चना यादव, ट्रेनर शशि शिरोमणि आदि मौजूद रहे।